जानिए NFT दुनिया के क, ख, ग…

Nota: esta publicación ha sido escrita por Hatim Merchant como parte del «Concurso de blogs de WazirX».

माइक विंकेलमैन द्वारा “एवरीडे: द फर्स्ट ५००० डेज़” नामक एक डिजिटल कलाकृति को एनएफटी के रूप में $ ६ ९ .३ मिलियन में बेचा गया! दुनिया के पूरे इतिहास में, एक बार भी कोइ जेपीईजी छवि इतनी मूल्यवान नहीं थी। लेकिन यह एक आश्चर्य की बात है, कि जब आप इसे इंटरनेट पर मुफ्त में देख सकते हैं तो एनएफटी को कोई क्यू खरीदे? मानव मनोविज्ञान और हम कैसे चीजों को महत्व देते हैं समय और टैकनोलजी के साथ बदल रहा हैं, और एनएफटी को के उत्पाद के रूप में पहचाना जा सकता है। एनएफटी का मतलब नॉन-फंजीबल टोकन है, और इसे समझने के लिए हमें सबसे पहले फंजीबिलिटी की अवधारणा को समझना होगा। फंगिबल का मूल रूप से अर्थ अदला-बदली या विनिमय योग्य है। उदाहरण के लिए: व्यापार मैं एक बिटकॉइन बदला जा सकता है, दूसरे बिटकॉइन के लिए, और आपके पास उसी मूल्य की बिल्कुल वही चीज़ होगी। इसी तरह, नॉन-फंजीबल का अर्थ है अपूरणीय। उदाहरण के लिए: लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनायीं गयी कलाकृति मोना लिसा। आपको इस उत्कृष्ट कृति की सटीक प्रतिकृति मिल सकती है, लेकिन केवल वास्तविक कलाकृति ही मूल्य रखती है। मूल की कमी ही एक अपूरणीय वस्तु को इतना अनूठा और मूल्यवान बनाता है। तीसरा शब्द ‘टोकन’, इस मद को एक ब्लॉकचेन में व्यापार या लेन-देन करने के लिए संदर्भित करता है।आम तौर पर, लेन-देन के लिए भुगतानों को सत्यापित और स्वीकृत करने के लिए एक बैंक की आवश्यकता होती है। और ठीक इसी तरह ब्लॉकचेन अलग है। ब्लॉकचेन एक सार्वजनिक बहीखाता है जहां सभी लेनदेन डेटा को विभिन्न कंप्यूटरों में डिजिटल ब्लॉक के रूप में संग्रहीत किया जाता है, जो तीसरी पार्टी जैसे कि बैंको को मिटा देता है। जो चीज ब्लॉकचेन को और भी खास बनाती है, वह है उस्की डिजिटल डेटा को किसी भी रूप मैं ट्रान्सफर करने की इसकी क्षमता (जैसे डिजिटल आर्टवर्क, संगीत, कविता, वीडियो, किताब, यहां तक ​​कि कोई टवीट) और यहीं से एनएफटी कि उपयोगिता तस्वीर मे आती हैं। ज्यादातर सारे एनएफटी एथेरियम ब्लॉकचेन का हिस्सा होते हैं। एनएफटी अन्य क्रिप्टोकरेंसीस से अलग हैं, क्योंकि वे अपने बारे में अतिरिक्त जानकारी संग्रहीत कर सकते हैं। एथेरियम नेटवर्क पर प्रत्येक टोकन के पास तकनीकी मानकों का अपना सेट होता है, जो इसे एक दूसरे के साथ ठीक से बातचीत करने की अनुमति देता है। इन मानकों को आम तौर पर ईअरसी या ईअरसी २० के रूप में संदर्भित किया जाता है। और हाला कि ईअरसी २० टोकन एथेरियम पर बहुत लोकप्रिय हैं, वे अनोखे टोकन बनाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त नहीं हैं। यही कारण है कि ईअरसी ७२१ बनाया गया। और क्युकी सभी लेन-देन सार्वजनिक रिकॉर्ड पर होते हैं और कई कंप्यूटरों पर कई बार सत्यापित होते हैं, कोई भी व्यक्ति जो एनएफटी खरीदता और प्राप्त करता है वह उस डिजिटल संपत्ति का संपूर्ण मालिक बन जाता है। डिजिटल फ़ाइल को मालिक जितनी बार चाहे कॉपी कर सकता है, लेकिन एनएफटी आपको कुछ ऐसा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसे कॉपी नहीं किया जा सकता है: काम का स्वामित्व।दिसंबर २०१२ में कलर्ड कॉइंस की शुरूवात के बाद एनएफटी चर्चा का विषय बन गया। इसकी स्थापना ने भविष्य के एनएफटीयो के लिए एक टेम्पलेट के रूप में कार्य किया। २०१४ में, काउंटरपार्टी को बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर बनाया गया। यह एक दीसेंटरलाइसद प्लेटफॉर्म था जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की संपत्तियों, जैसे कार्ड या मेम ट्रेडिंग में व्यापार करने की अनुमति देता था। एनएफटी विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस जैसे ओपनसी, निफ्टी गेटवे और सुपर रेयर में पाया जा सकता है। क्रीरी और सेंट ब्लॉकचेन आधारित प्लेटफॉर्म हैं जो क्रिएटर्स को उनके काम के लिए पुरस्कृत करते हैं। ये नेटवर्कस, क्रिएटर्स को अपनी रचनाओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी के रूप मैं बख्शीस प्राप्त करने मे मदद करते है। बहुत लोग मानते हैं कि इस टैकनोलजी का केवल सतह ही खरोंचा गया है और एनएफटी दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है। एल’एटेलियर बीएनपी पारिबा के सी ई ओ ने कहा कि, “एनएफटी वर्तमान में सबसे जोखिम वाली संपत्ति श्रेणियों में से एक है- लेकिन वे आभासी अर्थव्यवस्था का“ आधार ”बनेगा”। भले ही डिजिटल कलाकृतियों के बारे में बहुत प्रचार किया जा रहा है, ब्लॉकचेन पर कोई मद दर्शाना सभी कला के मालिकी के सबूत के लिए अभिन्न साबित हो सकता है, न कि केवल डिजिटल रूपों में। जैसे की ज़मीन जायदाद और अन्य कीमती वस्तुएं जैसे गहने, सोना, और अन्य भौतिक संग्रहणीय वस्तुओं को स्वामित्व के साथ दर्ज किया जा सकता है और एक ब्लॉकचेन के माध्यम से ट्रैक किया जा सकता है। पेंटिंग और मूर्तिकला के रूप में भौतिक कला को भी दर्ज किया जा सकता है और सुरक्षित रूप से ट्रैक किया जा सकता है। ब्लॉकचेन टैकनोलजी द्वारा प्रदान की जाने वाली अपरिवर्तनीयता और सुरक्षा कला संग्रहकर्ताओं और कलाकारों दोनों को लाभ प्रदान करता है।जैसे हि इस टैकनोलजी में लोगो कि रुचि बढ़ी, एनएफटी टोकन के बाजार में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एक मजबूत वृद्धि देखी गई। व्यापार $ २.५ बिलियन डॉलर से अधिक तक पहुंच गया, जो कि २०२० के चौथी तिमाही से लगभग २,१००% की वृद्धि दर्शाती है (NonFungible.com द्वारा रिपोर्ट के अनुसार)। कुछ एनएफटी उत्साही उन्हें अपने कल्चरल महत्व के कारण आंतरिक मूल्य के साथ संग्रहणीय के रूप में देखते हैं, जबकि अन्य इसकी बढ़ती कीमतों का अनुमान लगाते हुवे उन्हें एक निवेश के रूप में देखते हैं। भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स ने ३१ मई को एनएफटी के व्यापार के लिए भारत के पहले बाज़ार की घोषणा की। इस बाज़ार मे पहले ही १५,००० से अधिक रजिस्ट्री प्राप्त हो चुके हैं और यह बाइनैंस स्मार्ट-चेन प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। बाजार उन लोगों को स्वीकार कर रहा है जो एनएफटी खरीदने या बेचने में रुचि रखते हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म केवल एक प्रति लेनदेन $ १ का गैस शुल्क लेगा और लिस्टिंग मुफ्त मे उपलब्ध करेगा।संक्षेप में, एनएफटी एक डिजिटल टोकन हैं जो अपूरणीय और अनोखा हैं। वे ज्यादातर एथेरियम पर बनाए जाते हैं और डिजिटल और वास्तविक दुनिया की संपत्ति के लेनदेन और स्वामित्व को मान्य करने के लिए उपयोग किए जा सकता हैं। इसकी उपयोगिता ने कई ब्लॉक-चेन परियोजनाओं और व्यवसायों को प्रेरित किया है। टेक्नोलॉजी में लोगो की दिलचस्पी जैसे जैसे बढ़ी वैसे ही एनएफटी बाजार में काफी वृद्धि हुई। उनके कल्चरल महत्व के कारण, कई एनएफटी उत्साही उन्हें संग्रहणीय टोकन मानते हैं। विभिन्न एनएफटी प्लेटफॉर्म भी हैं जो रचनाकारों को पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज वज़ीरएक्स का एनएफटी के व्यापार के लिए अपना एक अलग बाज़ार है।

Autor: Hatim Merchant

La publicación जानिए NFT दुनिया के क, ख, ग… apareció primero en el blog de WazirX.

superadmin

Recent Posts

El mercado criptográfico se está preparando silenciosamente para su próximo repunte, experto

Una vez más, vale la pena observar un patrón en cadena que ha precedido repetidamente…

18 horas ago

El nuevo sistema de seguridad de Google permitirá a los bancos almacenar y transferir activos criptográficos y tokenizados

Google Cloud presenta un servicio diseñado para ayudar a los bancos a proteger las criptomonedas…

2 días ago

Las ballenas XRP ahora poseen el 68,5% de la oferta, la mayor participación desde 2022: ¿se está gestando silenciosamente un rebote masivo?

XRP puede estar luchando por recuperar su impulso alcista, pero algo intrigante se está desarrollando…

2 días ago

Ethereum se encuentra ahora en la banda de soporte del mercado alcista: he aquí por qué es alcista

Ethereum cotiza actualmente en un nivel técnico crítico conocido como banda de soporte del mercado…

2 días ago

El gobierno de EE. UU. vendió acciones de FTX Anthropic incautadas por 627 millones de dólares. Ahora valen 3.940 millones de dólares

En un ejemplo sorprendente de lo rápido que pueden cambiar las valoraciones durante el auge…

3 días ago

Q-Day no acabará con Bitcoin, pero creará el comercio de su vida: Willy Woo

Los temores del Día Q de Bitcoin están sobrevalorados y podrían crear una oportunidad de…

4 días ago